राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
जमशेदपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, पूर्वी सिंहभूम की मासिक बैठक रविवार को साकची स्थित अशोका इन होटल में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सितंबर माह के कार्यों की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय कमेटियों से प्राप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अक्टूबर को साकची सब्जी गद्दी, भवन लाइन में संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश, सांसद विद्युत महतो और विधायक पूर्णिमा दास को आमंत्रित किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में गंजी-झंडा वितरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक घर पर संगठन का झंडा लगाने की बात कही गई। इसके अलावा सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें गंजी और कोड उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में नीरज साहू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपते हुए समाज हित में निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। राकेश साहू ने कहा कि साहू समाज घर-घर जाकर आमसभाओं के माध्यम से लोगों को संगठन से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कमेटियों को मजबूत करने के लिए जिला पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह संबंधित क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर जाकर संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती दिखाई देगी। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य संरक्षक रंगनाथ प्रसाद, अरविंद साहू, नरेश साहू, मोहन साहू, जिला महासचिव अशोक साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, कमलेश साहू, उमेश साहू, नीरज साहू, प्रहलाद साहू, संतोष साहू, मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, शेखर कुमार, गौतम कुमार, सत्यदेव प्रसाद, राजेश साहू, गणेश साहू, अखिलेश साहू, आयुष गुप्ता, रमेश साहू, बजरंगी साहू, परमानंद साहू, राम कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






