BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी समेत गणमान्य अतिथियों ने किया उद्घाटन


आज दिनांक  13 अक्टूबर संध्या 7 बजे ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब दुर्गापूजा समिति काशीडीह जमशेदपुर का उद्घाटन राज्य के प्रथम एवं प्रतिपक्ष नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी साथ में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कार्पोरेट सर्विसेज श्री डी बी सुंदरम जी, जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी साथ में श्री माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास जी साथ में श्रीमती डी बी सुंदरम एवं टाटा स्टील सिक्यूरिटी के चीफ ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत जी ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया

अपने संबोधन में धर्म प्रेमी बंधुओ को सभी वक्ताओं ने कहा कि आज हम सभी शांति सद्भाव पेम हर्ष एवं उल्लास के साथ पूजा मानना चाहिए

यह पूजा हमे धर्म अधर्म , जय विजय, सुख दुख, की ज्ञान को सिखाता है किस प्रकार एक स्त्री में सारी शक्तियां देवी में प्राप्त हुई और दुष्टों का नरसंहार हुआ

जब जब सृष्टि में अधर्म और अत्याचार बढ़ा तब तब कभी काली, सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी का अवतार हुआ और सृष्टि को बचाया गया

आज हम सभी उस सारे शास्त्रो का भी अध्ययन कराना चाहिए अपने बच्चों के अंदर तब ही हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है

स्वागत भाषण करते हुए अभय सिंह ने सारे अतिथियों के प्रति आभार जताया
साथ ही टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कार्पोरेट सर्विसेज श्री डी बी सुंदरम जी को कहा कि इस बार दुर्गापूजा में आप के द्वारा हमारे बस्तीवासियो के लिए जिस प्रकार सड़कों का निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाया गया है मै आपका आभारी हूं

पूजा के लिए अगले वर्ष सुलभ शौचालय अवश्य बनाए जिससे आनेवाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को इसका लाभ मिले

धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी ने किया

क्लब के सभी सदस्यों ने मेमेंटो एवं शॉल पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया

भवदीय