दिनांक 03.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के इर्द-गिर्द ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मानगो पुलिस टीम द्वारा सशस्त्र बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर छापामारी की गई। इसी क्रम में रात्रि करीब 20:20 बजे जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम समशाद खान, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मो. जमील खान, सा०-रोड नं-09, जवाहर नगर, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर बताया। मौके पर पहुंचे राजपत्रित पदाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पहने हुए मैरून रंग के कुर्ते की वाहिनी जेब से ब्राउन शुगर जैसी प्रतिबंधित मादक पदार्थ कुल 71 पुड़िया, जिसका पुड़िया सहित कुल वजन 10.46 ग्राम बरामद किया गया। बरामद पदार्थ को विधिवत जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हमलोग अन्य दोस्तों के साथ सामूहिक रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मानगो थाना पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ➤ समशाद खान, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-मो. जमील खान, सा०-रोड नं-09, जवाहर नगर, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। ➤ हरे रंग के कागज में लपेटा हुआ कुल 71 पुड़िया भूरा रंग का ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, NDPS Act की धारा-50 का नोटिस एवं नगद 100×2 कुल 200/- रुपये। ➤ मानगो थाना कांड सं0-169/2022, दिनांक-22/05/2022, धारा-364A/302/201/379/411/120B भा०द०वि०।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता:
जब्त सामानों का विवरण:
आपराधिक इतिहास:
छापामारी दल में शामिल:







