BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सिद्दीक अंसारी को JLKM केंद्रीय युवा मोर्चा का सचिव बनाया गया


राँची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने संगठन विस्तार के क्रम में बेंगाबाद के बरियारपुर  निवासी मो. सिद्दीक अंसारी को केंद्रीय युवा मोर्चा का सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष दिविजय सिंह द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए मो. सिद्दीक अंसारी को तत्काल प्रभाव से केंद्रीय युवा मोर्चा में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर मो. सिद्दीक अंसारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त जे एल के एम परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक एक जिम्मेदारी है और पार्टी का विश्वास ही उनकी ताकत है।