BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सड़क या ताल-तलैया? जमुआ-द्वारपाहरी मार्ग बारिश में बना आफत, हादसों को न्योता


रांची एक्सप्रेस संवाददाता जमुआ

जमुआ चौक से द्वारपाहरी जाने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय और जर्जर हो चुकी है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई और स्थिति का पता नहीं चल पाता, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की इस दयनीय हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा जमुआ मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद यादव और मंडल महामंत्री रविषेक राय ने बताया कि इस समस्या से जमुआ की विधायक मंजू कुमारी के साथ-साथ पूरा प्रशासन पूरी तरह अवगत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आम लोगों को तात्कालिक राहत दिलाने के लिए गड्ढों को भरने का अस्थाई समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस सड़क के नए सिरे से निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी कर स्थाई समाधान निकाला जाएगा, ताकि यातायात पूरी तरह सुचारू हो सके।