BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डुमरी में खड़े ट्रक से टकराया हाइवा, चालक धनबाद रेफर


रांची एक्सप्रेस संवाददाता डुमरी

डुमरी (गिरिडीह)। एनएच-19 के हैठ टोला के पास शुक्रवार देर रात अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में हाइवा का चालक केबिन में फंस गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कोलकाता से पटना जा रहा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था, तभी हाइवा ने उसमें टक्कर मार दी।