BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प शिविर में 365 से अधिक लोगों की हुई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच


राँची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत नि:शुल्क चिकित्सा जांच सह वृहद लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिनेश यादव, राजेश पोद्दार, महेंद्र प्रसाद वर्मा, सौरभ मिश्रा एवं रघुनंदन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में गिरिडीह के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रामरतन केडिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भैरवनाथ एवं जनरल फिजिशियन डॉ. आकांक्षा पोद्दार ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 365 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कई लोगों की रक्त जांच भी की गई तथा चिकित्सकों की सलाह पर लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में अलग-अलग चिकित्सा जांच के लिए स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा लोगों के लिए शरबत और पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर मनीष कुमार, सुरेश मंडल, सुधीर शर्मा,दिनेश शर्मा, दशरथ प्रसाद वर्मा, रामरतन राम, प्रवीण राम, तरुण राय, दिवाकर पाठक समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।