BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

व्यवसायी के घर में घुसकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: शहर के बाभनटोली स्थित काली बाबू हाता में एक व्यवसायी के घर में घुसकर उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में नीति बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, छड़-सिमेंट व्यवसायी संजय बरनवाल के घर में घुसकर एक युवक ने उनकी पत्नी नीति बरनवाल पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय दास पूर्व में संजय बरनवाल के यहां चालक के रूप में काम करता था। कुछ दिन पहले उसे काम से हटा दिया गया था, जिसके बाद से वह नाराज चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि उसने घर में घुसकर नीति बरनवाल पर हमला कर दिया।घटना के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बरनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध बरनवाल समेत समाज के अन्य लोग मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।