BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास टोटो पलटा, 03 लोग घायल; महागामा पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक टोटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार बसडीहा से नारायणपुर की ओर जा रहे टोटो पर मैनेजर हेंब्रम, ठाकुर हेंब्रम और संजी सोरेन सवार थे। दियाजोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अचानक टोटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों घायलों को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर टोटो के असंतुलित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।