BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और सुरक्षा को लेकर डीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, उड़ानों की सुरक्षा सर्वोपरि



• अतिक्रमण और अवैध निर्माण करने वालों पर रखें कड़ी नजर :- उपायुक्त


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को और सुगम बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हवाई अड्डे के विकास और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के प्रमुख निर्देश -

*1. विस्तारीकरण की समीक्षा:* उपायुक्त ने एयरपोर्ट के भविष्य के विस्तार कार्यों की कार्ययोजना की समीक्षा की।

*2. सुरक्षा मॉक ड्रिल:* विमानों के सुरक्षित परिचालन और आपातकालीन तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश एयरपोर्ट प्रबंधन को दिया।

*3. अतिक्रमण पर सख्ती:* एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध भवन निर्माण पर कड़ी निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विमानों की सुरक्षित उड़ान में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर बन रही इमारतों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

*4. यात्री सुविधाएं:* हवाई अड्डा परिसर में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में एयरपोर्ट निदेशक राजेश कुमार, एयरपोर्ट मैनेजर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।