BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूजा स्पेशल: चार जोड़ी ट्रेनों में लगेगा एक-एक अतिरिक्त LHB कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत




अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने चार जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त LHB कोच लगाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेगी।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह अस्थायी व्यवस्था 15 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।

*इन ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच -*

*1. 13021/13022 मिथिला एक्सप्रेस (हावड़ा - रक्सौल)*
- कोच 20 से बढ़कर 21 होंगे
- हावड़ा से: 15.10.2026 से 20.11.2026 तक
- रक्सौल से: 16.10.2026 से 21.11.2026 तक

*2. 13105/13106 सियालदह - बलिया एक्सप्रेस*
- कोच 17 से बढ़कर 18 होंगे
- सियालदह से: 15.10.2026 से 20.11.2026 तक
- बलिया से: 16.10.2026 से 21.11.2026 तक

*3. 13185/13186 सियालदह - जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस*
- कोच 17 से बढ़कर 18 होंगे
- सियालदह से: 15.10.2026 से 20.11.2026 तक
- जयनगर से: 16.10.2026 से 21.11.2026 तक

*4. 13009/13010 हावड़ा - योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस*
- कोच 21 से बढ़कर 22 होंगे
- हावड़ा से: 15.10.2026 से 20.11.2026 तक (21.10.2026 को छोड़कर)
- योग नगरी ऋषिकेश से: 17.10.2026 से 22.11.2026 तक (23.10.2026 को छोड़कर)
- नोट: 21 और 23 अक्टूबर को IRCTC के FTR कार्यक्रम के कारण अतिरिक्त कोच नहीं लगेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस अस्थायी व्यवस्था से पूजा के व्यस्त सीजन में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और त्योहारी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।