BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सारवां में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख़्त, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : आगामी शारदीय दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार, 05 अक्टूबर को सारवां थाना के प्रांगण में शांति समिति सह समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कुमार ने की, जबकि अंचल अधिकारी, सारवां, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारवां, पुलिस निरीक्षक, सारवां अंचल सहित सभी जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का महापर्व दिनांक 11-10-2026 से 21-10-2026 तक पूरे थाना क्षेत्र में मनाया जाएगा। इसे लेकर विधि-व्यवस्था, शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय :-

*1. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध:* पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
*2. तेज लाउडस्पीकर पर रोक:* तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा, निर्धारित मानक से अधिक आवाज नहीं बजेगी।
*3. सिर्फ धार्मिक गाने:* पंडालों में केवल धार्मिक और भक्ति गीत ही बजाए जाएंगे, अश्लील या फूहड़ गानों पर सख़्त कार्रवाई होगी।

थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों से पंडाल व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा नियमों और लाइसेंस से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।