BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सारवां में 16 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया नाइट-2026 का आयोजन, दुर्गा पूजा पर भक्ति और उत्साह का होगा संगम


सारवां में 16 अक्टूबर को होगा भव्य डांडिया नाइट-2026 का आयोजन, दुर्गा पूजा पर भक्ति और उत्साह का होगा संगम 


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सारवां (देवघर) में एक बार फिर भक्ति, संगीत और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। पिछले साल की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी " डांडिया नाइट - 2026 " का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह वर्धक और भक्तिमय वातावरण बनने लगा है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन *16 अक्टूबर 2026, (शुक्रवार) को शाम 06 बजे से हाई स्कूल मैदान, सारवां (देवघर)* में होगा। पोस्टर का विमोचन करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और दुर्गा पूजा के आनंद को दोगुना करना है।

रंग-बिरंगी रोशनियों, भव्य पंडाल और माता दुर्गा की मनमोहक झांकी के बीच जब ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांडिया की खनक गूंजेगी तो पूरा मैदान भक्तिमय हो उठेगा। पोस्टर में भी यही भव्यता दिख रही है - एक तरफ शेर पर सवार मां दुर्गा का आशीर्वाद और दूसरी तरफ पारंपरिक परिधानों में सजी युवतियां डांडिया खेलती हुई नजर आ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सारवां में *2025 में पहली बार डांडिया नाइट का आयोजन* किया गया था, जो उम्मीद से भी ज्यादा सफल रहा था। पहली बार में ही सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया था और पूरे देवघर जिले में इस आयोजन की चर्चा हुई थी। उसी सफलता से उत्साहित होकर इस बार आयोजकों ने इसे और भी भव्य रूप देने का निर्णय लिया है।

इस वर्ष आयोजन में सुरक्षा, साउंड, लाइटिंग और बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और नृत्य प्रेमियों से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की है।

*कार्यक्रम का विवरण:*
*तिथि:* 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
*समय:* शाम 6 बजे से onwards
*स्थान:* हाई स्कूल मैदान, सारवां (देवघर)

अधिक जानकारी के लिए संपर्क: प्रशांत - 7991172616, नीतेश - 7004153586, प्रितम - 9040823187.