BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चारु पंचायत में आवास निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग



रांची एक्सप्रेस संवाददाता

कान्हाचट्टी।प्रखंड की चारु पंचायत में आवास निर्माण योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में संचालित आवास योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं।आरोप है कि पंचायत में टैक्स पेयर (आयकरदाता) परिवारों को भी आवास योजना का लाभ दिया गया है, जबकि कई जरूरतमंद एवं योग्य लाभुक अब भी आवास मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में भी अनियमितता बरते जाने की बात ग्रामीणों ने कही है।ग्रामीणों ने उपायुक्त से चारु पंचायत में आवास निर्माण सहित 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित सभी योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और योग्य लाभुकों को उनका हक मिल सके।