BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा बाड़ी पूजा समिति की नई कमेटी गठित,सर्वसम्मति से राजीव कुमार सिंह बने अध्यक्ष


हुसैनाबाद: कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद,पलामू: हुसैनाबाद प्रखण्ड के जपला दुर्गा बाड़ी प्रांगण में शुक्रवार को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनोद मेहता ने की, जबकि संचालन श्यामा प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।
बैठक में राजीव कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रमोद यादव, पंकज विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय एवं रविकांत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। शेखर कुमार सिंह को सचिव तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं सुमित कुमार सिंह को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।प्रमोद कुमार सिंह एवं मिरनाल डे को कोषाध्यक्ष, जबकि रोहित प्रजापति एवं लवकुश कुमार को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। कुंदन कुमार सिंह को व्यवस्थापक तथा मुन्ना कुमार सिंह एवं सूरज कुमार तिवारी को उपव्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में सोनू विश्वकर्मा, शैलेश कुमार एवं अनिल कुमार का चयन किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में माननीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, प्रवीण कुमार वराट, रामप्रवेश सिंह मुखिया, विनोद प्रसाद, श्यामा प्रसाद विश्वकर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, अखिलेश मेहता एवं अखिलेश यादव को शामिल किया गया।
वहीं सदस्य के रूप में मनोज कुमार बैठा, अरविंद कुमार सिंह, राजेश कुमार, उदय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, ओम कुमार सिंह, चंदन सिंह एवं रणजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूजा आयोजन में सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।