BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बांका में पुलिस संस्मरण दिवस आयोजित,कर्तव्य पथ पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


पटना(बिहार)।देश और राज्य की आंतरिक सुरक्षा,शांति व्यवस्था और कानून के रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिस शहीदों के स्मरण में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस केंद्र,बांका में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी और भावुक अवसर पर बांका एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरे सम्मान के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

•बांका एसपी अमितेश कुमार का प्रेरणादायी संदेश•
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि "हमारे ये वीर पुलिसकर्मी देश और समाज की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सबसे आगे खड़े रहे।उनका यह सर्वोच्च बलिदान संपूर्ण पुलिस महकमे के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।वर्दी की गरिमा और कर्तव्यनिष्ठा का जो पैमाना उन्होंने हमारे लिए तय किया है,वह हमें हमेशा जनसेवा और सुरक्षा के प्रति पूरी ईमानदारी से समर्पित रहने की सीख देता है। हम उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं और उनके इस महान त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।"

•गरिमामयी उपस्थिति•

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित इस सभा में बांका पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी शामिल हुए-
•पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)
•पुलिस उपाधीक्षक (साईबर)
•पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)
•पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित)
•अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,बांका

•पुलिस केंद्र,बांका तथा जिले के विभिन्न थानों, प्रतिष्ठानों और शाखाओं में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके अदम्य साहस को याद किया गया।