BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कदमा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च


पूर्वी सिंहभूम,। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एसएसपी किशोर कौशल ने कदमा क्षेत्र में सोमवार की रात अधिकारियों और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।

यह मार्च डीबीएमएस स्कूल से शुरू होकर उलियान चौक तक पहुंचा। पैदल मार्च में एसएसपी के साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर, कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए पैदल मार्च किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और निवारण के प्रयास करने को भी कहा गया है।