BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एफईएमए के तहत ईडी का छापा



रांची (झारखंड);  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रांची के चर्चित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत की गई है। झारखंड में ईडी की एफईएमए के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है।




ईडी ने सुबह करीब छह बजे नरेश केजरीवाल और उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कांप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में एफईएमए के तहत जांच शुरू की थी।



ईडी को प्रारंभिक जांच में इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि केरजीवाल ने नियमों का उल्लंखन कर विदेशों में धन निवेश किया है। केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश किया है।