नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक श्रीमती ममता देवी एवं पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को सांत्वना दी। सभी जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नेमरा स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ






