BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

वनवासी बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए आचार्यों को बांटा गया टैबलेट


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो. प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर परिसर के सत्संग भवन में सोमवार को अंचल रातू-सह-बेड़ो के सभी आचार्य और दीदियों के बीच टैबलेट का वितरण किया गया. टैबलेट का वितरण संच समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया. टैबलेट वितरण का उद्देश्य संच में पढ़ने वाले गरीब वनवासी बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से पढ़ाना और जागरूक करना है. मौके पर संच समिति अध्यक्ष बाबूलाल गोप, केंद्रीय सह योजना प्रमुख एकल हरि, अजीत कुमार महतो अंचल अभियान प्रमुख रातू, गंगाधर महतो अंचल संस्कार शिक्षा प्रमुख रातू, भीखा उरांव संच समिति सदस्य बेड़ो, कर्मी देवी संच प्रमुख बेड़ो एवं सभी आचार्य-दीदी उपस्थित थे.