BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ग्रामसभा में वरीयता सूची के आधार पर हुआ चयन, बीडीओ सह सीडीपीओ की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया


पलामू :पीपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरैया आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामसभा आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। इसमें वरीयता सूची के आधार पर प्रियंका गुप्ता पति पंकज कुमार गुप्ता को सेविका पद के लिए चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया हरिहरगंज बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी की देखरेख में संपन्न हुई।
बीडीओ सह सीडीपीओ पारितोष प्रियदर्शी ने बताया कि सरैया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। इसमें प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित वरीयता सूची के आधार पर अभ्यर्थियों की पात्रता का आकलन किया गया। इसके बाद प्रियंका गुप्ता का चयन सेविका पद के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पूरी की गई। ग्रामसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिनेश पासवान, आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी, प्रधानाध्यापक शशिकांत त्रिपाठी, एएनएम किरण कुमारी, अनुसेवक पारसनाथ राम, समाजसेवी डॉ. विजय कुमार मेहता, निसार अंसारी, कयामुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, सहेंद्र दुबे, लक्ष्मण गुप्ता, बनारसी साव, श्रीकांत गुप्ता, कैलाश राम एवं राजेश्वर मेहता सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।