BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में तीन दिवसीय मां काली पूजा की तैयारियां जोरों पर, 8 नवंबर से होगा भव्य आयोजन


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: श्री श्री काली पूजा समिति, जामटोली रोड बेड़ो के तत्वावधान में इस वर्ष भी मां काली की पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी संरक्षकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली की तीन दिवसीय पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी। इस वर्ष पूजा का आयोजन जामटोली रोड स्थित रानी बगान के बाबा गली पूजन स्थल पर किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा के मुख्य पुरोहित अक्षय घोषाल होंगे, जबकि मुख्य यजमान की भूमिका गौतम देवघरिया निभाएंगे। तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम के तहत 8 नवंबर 2026 रविवार को विधि-विधान के साथ माता रानी का पूजन अनुष्ठान होगा। 9 नवंबर 2026 सोमवार को संध्या महाआरती एवं श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं 10 नवंबर 2026 मंगलवार को माता रानी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में वाणी कुमार राय, विश्वजीत शर्मा, मुकेश राय, सौमित्र शर्मा, प्रशांत दत्ता, प्रेम महतो, डॉ. सम्पत तिवारी, बलराम देवघरिया, प्रशांत सेठ, रंजीत खत्री, सत्यजीत शर्मा, सरोज साहू, डॉ. एस. पी. साहू, पंकज गुप्ता, मनोरंजन देवघरिया, पार्थो दास गुप्ता, संजीव दुबे, राजेश महतो, रामप्रसाद बरई, डॉ. रमेश गुप्ता, साधन राय, अंकित सोनी, शिवेंद्र सौरभ, जयप्रकाश सिंह, प्रतीक कुमार, आकाश रक्षित, मनीष कुमार, मनीष सिंह, सिकंदर महतो और सुभाष महतो सहित कई सदस्य उपस्थित थे।