रांची : शहर के व्यवसायी विनोद कुमार झुनझुनवाला का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे किडनी समेत प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित थे। मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा समर्पण की पूर्व अध्यक्ष सह फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी सदस्य विनिता झुनझुनवाला के पिता थे विनोद झुनझुनवाला। उनके निधन के बाद से मारवाड़ी समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। वे अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में देर शाम किया गया। मुखाग्नी उनके बेटे रौनक झुनझुनवाला ने दी। मौके पर शोकाकुल परिवार के विमल कुमार झुनझुनवाला, राजीव लोचन झुनझुनवाला, देवांश झुनझुनवाला, विशाल सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।







