BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बीएड कॉलेज में दीपावली उत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को दीपावली उत्सव के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएड सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के लगभग 83 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से सभी प्रशिक्षुओं के बीच मिठाइयों का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार प्रभाकर एवं प्राचार्य ने सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को दीपावली की बधाई देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता एवं मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया।