BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

‘प्रहरी’ अभियान के तहत रातभर सक्रिय रही रामगढ़ पुलिस, संवेदनशील इलाकों में छापेमारी


रामगढ़। जिले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर रामगढ़ पुलिस ने ‘प्रहरी’ पहल के तहत बीती रात विशेष अभियान चलाया। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ छापेमारी की गई। अभियान के जरिए नशाखोरी, छेड़खानी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की पहल की गई। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।