BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करमाली समाज ने गांधी जयंती पर लिया संकल्प, विकास और एकजुटता का दिया संदेश


बरकाकाना। करमाली जनजाति विकास समिति, झारखंड प्रदेश की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वें जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पोचरा में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जग्गू करमाली ने की, जबकि संचालन पवन करमाली ने किया। इस दौरान करमाली समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के विकास में जनजातीय स्तर पर हरसंभव सहयोग करने तथा आपसी एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद करमाली जनजाति विकास समिति के पदाधिकारियों ने बरकाकाना ओपी प्रभारी रोशन बाड़ा से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर अरुण करमाली, विक्की करमाली, संजीव करमाली, घनश्याम करमाली, निर्मल करमाली, शशि करमाली, तूफान करमाली, जगदेव करमाली, केशव करमाली, रोहित करमाली, लकी करमाली, सुनू देवी, ममता देवी, अनु देवी एवं शंकर करमाली सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।