नए अंदाज में खुला ज्योति बुटीक, फैशन के आकर्षक कलेक्शन ने खींचा ध्यान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रामगढ़। शहर के मेन रोड स्थित ज्योति बुटीक रविवार को नवीनीकरण के बाद नए और आकर्षक स्वरूप में ग्राहकों के लिए फिर से खुल गया। भव्य साज-सज्जा, खूबसूरत इंटीरियर और फैशन के आकर्षक कलेक्शन के साथ बुटीक की री-ओपनिंग हुई। इसका विधि बाद उद्घाटन प्रतिष्ठा की संचालिका ज्योति पटवारी की मां कमला देवी ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया।
एथनिक वियर से डिजाइनर लहंगों तक की रेंज
ज्योति बुटीक में महिलाओं की पसंद और फैशन के बदलते रुझानों को ध्यान में रखते हुए एथनिक वियर, आकर्षक साड़ियां, डिजाइनर सूट, लहंगे और फैशन एक्सेसरीज का विविध कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। शादी-विवाह, त्योहारों और पारिवारिक समारोहों के लिए मनपसंद परिधान खरीदने वाली महिलाओं को यहां कई विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुरूप परिधान तैयार कराने के लिए कस्टम स्टिचिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
पुराने विश्वास के साथ नए अंदाज की शुरुआत
बुटीक के नवीनीकरण का उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है। पारंपरिक भारतीय परिधानों से लेकर आधुनिक फैशन तक के विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। प्रतिष्ठान किस संचालिका ज्योति पटवारी ने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से मिल रहा स्नेह और विश्वास ही आगे बढ़ने की प्रेरणा है। नए स्वरूप में भी ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रहेगी।






