BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर उपायुक्त ने बढ़ाया हौसला, जाना स्वास्थ्य का हाल


रामगढ़। टीबी उन्मूलन की दिशा में मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिला समाहरणालय परिसर में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 22 टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान डीसी ने मरीजों से सीधा संवाद कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

कार्यक्रम में डीसी ऋतुराज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज ने संयुक्त रूप से मरीजों के बीच पोषण पोटली वितरित की।

नियमित दवा और संतुलित आहार जरूरी

मौके पर डीसी ने मरीजों से बातचीत करते हुए कहा कि टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है। नियमित रूप से दवाइयों का सेवन, उपचार का पूरा कोर्स और पौष्टिक एवं संतुलित आहार अपनाकर इस बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हुआ जा सकता है। उन्होंने मरीजों को निर्धारित समय पर दवाइयां लेने और बीच में उपचार नहीं छोड़ने की सलाह दी। डीसी ने कहा कि उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मरीज स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें, ताकि उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

पोषण सहायता से मजबूत होगा उपचार

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को दवाइयों के साथ आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें उपचार के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना था। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर पोषण और नियमित उपचार टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।