बरकाकाना। बरकाकाना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं लगातार बारिश से क्षेत्र की छोटी-छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है और चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश से जहां धान की फसल के लिए किसानों में खुशी है, वहीं हरी सब्जियों की खेती को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार पानी जमा रहने से सब्जियों के खराब होने की आशंका बनी हुई है।किसानों का कहना है कि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है।
लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, खेतों में पानी से बढ़ी किसानों की चिंता






