पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ताबरकाकाना। बरकाकाना में शनिवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ भुरकुंडा मुख्य मार्ग स्थित दो नंबर गेट पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। इस दौरान मौके पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। पुतला दहन कार्यक्रम में मोहम्मद इजलाल, आसिफ रजा, नागेश्वर मुंडा, सोनू करमाली, संदीप कुमार, राकेश कुमार, फैज रजा, मासूम, साकीब, अरफात, अरमान, कैफ, सुमित करमाली सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
बरकाकाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग






