BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

माता रुपी सोरेन का निधन झारखण्ड व झारखण्ड आन्दोलन के लिए अपूरणीय क्षति: झारखण्ड क्रांति मंच




पलामू :झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी,केन्द्रीय सचिव सह पलामू प्रभारी विजय राम, झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पलामू जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जेके एम  के पलामू जिलाध्यक्ष धीरज चन्द्रवंशी ने संयुक्त शोक विज्ञप्ति जारी कर झारखण्ड आन्दोलन की महान विरांगना व राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की मां व झारखण्ड आन्दोलन के महानायक शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी श्रीमती रुपी सोरेन जी के निधन पर भावपूर्ण अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि माता रुपी सोरेन जी का निधन सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश समेत झारखण्ड अलग राज्य के सेनानियों के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है,उसकी भरपाई असंभव है।
   झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि पलामू झारखण्ड आन्दोलन के भीष्म पितामह व महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के हर आन्दोलन में सहधर्मिणी बनकर जो त्याग-तपस्या व कठिन साधना से इस आन्दोलन को सिंचा है,वह मिल का पत्थर है।
      हम मरांगबुरु से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हैं।इस असीम दु:ख व पीड़ा की स्थिति में मा०मुख्यमंत्री जी व उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
     झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने फिल्मी दुनिया के मशहूर क्रांतिवीर व कालजयी अभिनेता नाना पाटेकर जी के  असामयिक निधन पर विनम्र व भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अभिनय जगत के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है।अपने कालजयी फिल्मों व डायलॉग डिलीवरी के माध्यम से भारतीय सिने जगत में जगत अमिट छाप छोड़ी है,इसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।