पांडू की पांच पंचायतों में ग्रामसभा, रिफॉर्म उत्सव के क्रियान्वयन की बनी रणनीति
पलामू :पांडू प्रखंड की फुलिया, कुटमू, डाला कला, तीसीबार कला और सिलदिली पंचायत में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रिफॉर्म उत्सव के शुभारंभ एवं क्रियान्वयन को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। संबंधित पंचायत सचिवालयों के सभागार में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ने की। ग्रामसभा का आयोजन विकसित भारत-जी राम जी कार्यालय द्वारा निर्गत पत्रांक संख्या 015/IEC/2026 (N) 1213 (3730), दिनांक 29 सितंबर 2026 के आलोक में किया गया। बैठक में पंचायत स्तर पर रिफॉर्म उत्सव को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में पंचायत के विकास से जुड़ी योजनाओं, ग्रामीणों की आवश्यकताओं तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामसभा की भूमिका, ग्रामीणों की सहभागिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। सभी पंचायत के मुखिया ने कहा कि पंचायत के विकास की योजनाएं ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप तैयार और लागू की जानी चाहिए। ग्रामसभा के माध्यम से लोगों की भागीदारी बढ़ने से योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव सहित संबंधित कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।


.jpg)



