BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू - जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण



बीएलओ एवं बीएलए-2 के समन्वय से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर के राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय एवं भीष्म नारायण इंटर महाविद्यालय में आयोजित चुनाव पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच समन्वय से संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शेखावत ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चार नवंबर को प्रपत्र-2 का प्रकाशन तथा बीएलओ और बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की जाये।बैठक में सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाताओं की नामवार सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जाए तथा आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएं।उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल होने से रोकने पर विशेष बल दिया साथ ही 18 नवंबर को प्रपत्र-3 के प्रकाशन एवं छठी बैठक के आयोजन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर डाल्टनगंज विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।