BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​मेदिनीनगर: SDM संजय पांडेय की सख्त कार्रवाई, बिना चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त



​
पलामू जिला के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय पांडेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण और अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बिना किसी वैध चालान के अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी और संबंधित थानों को अग्रतर कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है।  
​अभियान की मुख्य बातें:
​ 10:30 बजे, डंकरा चौक डाल्टनगंज-पांकी मुख्य सड़क के समीप एक स्वराज ट्रैक्टर को बिना चालान के 100 सीएफटी अवैध बालू ले जाते हुए पकड़ा गया। इसका चेसिस नंबर MBNCB48NFTH31972 और इंजन नंबर DB1105SKH41350 है।  
​वहीं मुरमुसी चौक©10:45 बजे, मुरमुसी चौक (डाल्टनगंज-पांकी मुख्य सड़क) पर एक अन्य सोनालिका ट्रैक्टर को बिना चालान के 100 सीएफटी अवैध बालू के साथ जब्त किया गया। इसका गाड़ी संख्या JH19C-1940, इंजन नंबर 3100FLU93G858206F18 और चेसिस नंबर EYASSG61975S3 है।  
​प्रशासनिक कदम:
​एसडीएम संजय पांडेय ने दोनों वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए लेस्लीगंज थाना परिसर में भेज दिया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसकी प्रतिलिपि जिला दंडाधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर, पलामू और जिला परिवहन पदाधिकारी, पलामू को भी सूचार्थ समर्पित की गई है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बालू का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।