JLKM की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन, अविनाश सिंह बने अध्यक्ष
बैठक की अध्यक्षता मंडलीय प्रवक्ता अमरजीत कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन पीपरा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. रंजय साव द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन को त्रिस्तरीय स्तर पर मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित कमेटी में अविनाश सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं राज सोनी को वरीय उपाध्यक्ष, वीरू कुमार को महासचिव तथा खुश रंजन व सोनू कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के विस्तार और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए नीरज यादव व राजाराम को सचिव, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जयप्रकाश यादव को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इसके अलावा अभिषेक यादव, अशोक राम और आकाश यादव को संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए छोटू सिंह, विजय प्रजापति, गोलू सिंह, वीरेंद्र भुईयां, रोहित कुमार, प्रिंस मालाकार, गौतम मालाकार और अमित कुमार को कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वक्ताओं ने संगठन के नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।





.png)
