माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने शोकाकुल माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय एवं विकट दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।






