BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

38 लाख की योजनाओं का शिलान्यास, टेंडर प्रक्रिया पर हंगामा



स्थानीय संवेदकों को बाहर करने का आरोप, सांसद प्रतिनिधि समेत लोगों ने जताया विरोध; डीसी से हस्तक्षेप की मांग

हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 38 लाख रुपये की राशि से दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं, शिलान्यास के दौरान टेंडर प्रक्रिया में कथित मनमानी को लेकर विवाद भी गहरा गया। सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन समेत कई वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। वही बिना विवाद के वार्ड संख्या दो स्थित संस्कार भवन में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 9 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, वार्ड पार्षद वृजनंदन साव उर्फ बाबू भाई तथा कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर संयुक्त रूप से कार्य की शिलान्यास की। इसके अलावा ब्लॉक परिसर में करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नौ सीटर सार्वजनिक शौचालय का भी शिलान्यास किया गया। इधर, सार्वजनिक शौचालय के शिलान्यास के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सहित कई लोगों ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। उनका आरोप था कि नगर प्रशासन की मनमानी के कारण स्थानीय संवेदकों के कागजातों में बार-बार त्रुटियां बताकर उन्हें टेंडर प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है, जबकि बाहरी संवेदकों को मनमाने तरीके से काम दिया जा रहा है। विरोध कर रहे लोगों ने नगर कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई और मामले में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही पलामू उपायुक्त से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर कार्यपालक पदाधिकारी की कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
मौके पर सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, जानू चौधरी, अभय सिंह, धनंजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, रामजी पासवान, त्रिपुरारी राम, पवन कुमार, अनुज कुमार, पवन पासवान, राजेश शौंडिक, शंभू सिंह, पिंटू सिंह, रेशमी ठाकुर, जेई कुलदीप कुमार, कमलेश यादव, शंभू यादव, शंकर चौधरी, छोटू कुमार, विजय प्रजापति, मुकेश मेहता, पप्पू सिंह, संजय जायसवाल और मुन्ना यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।