BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

आत्मा योजना के तहत पलामू के 50 किसान अंतरराज्यीय परिभ्रमण पर रवाना




 डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को किया रवाना, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे किसान

पलामू :आत्मा (ATMA)समेति सहाय अनुदान योजना अंतर्गत अंतरराज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के 50 किसानों के दल को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा सोमवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक अनुसंधान एवं नवीन कृषि पद्धतियों से अवगत कराना है, ताकि वे इनका उपयोग अपने कृषि कार्यों में कर सकें।परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत किसान 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक ओडिशा स्थित सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI), *कटक* का भ्रमण करेंगे। इस दौरान किसानों को धान की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक जावेद, लेखापाल मनोज, सहायक तकनीकी प्रबंधक, पाटन प्रकाश रंजन सिंह तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक, पांकी शशि रंजन सहित संबंधित कर्मी एवं जिले के 50 किसान उपस्थित रहे।