BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चरकापहाड़ी में भव्य दुर्गा पूजा का समापन, नम आंखों से मां को दी गई विदाई।


रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह जामताड़ा।
मिहिजाम (जामताड़ा)। जामताड़ा जिले के चरकापहाड़ी, गोरायनाला में नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन श्रद्धा, उल्लास और भावुक माहौल में हुआ। आकर्षक पूजा पंडाल और भव्य साज-सज्जा के बीच मां दुर्गा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। विसर्जन के दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।
आयोजन की सफलता में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के सहयोग, मार्गदर्शन और सक्रिय निगरानी की कमेटी सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सराहना की। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसानियत और भाईचारे से बढ़कर कुछ नहीं है। समाज के लोगों को एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और जरूरत के समय सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन की तैयारी करने का आह्वान किया और भविष्य में सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।
इरफान अंसारी ने भी दी बधाई
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नवदुर्गा पूजा कमेटी, पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के सामाजिक समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है।
मंत्री ने कहा कि वे भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जनता की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता का प्यार, आशीर्वाद और दुआ उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने चरकापहाड़ी में उत्साह और भाईचारे के साथ आयोजित दुर्गा पूजा को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया तथा अगले वर्ष और भव्य आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
कमेटी ने जताया आभार, अगले वर्ष बड़े आयोजन का संकल्प
नवदुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष जयंत दत्ता सहित राजू दत्ता, मनोज दत्ता, रामू खा, चितरंजन मंडल, चंदन नंदी, प्रकाश दत्ता और अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
कमेटी ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक भी है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन यादगार बना। अंत में सभी ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष और अधिक उत्साह तथा भव्यता के साथ पूजा आयोजित करने का संकल्प लिया।