उदय किशोर सिंह,जामताड़ा।
जामताड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गोराईनाला मंडल अंतर्गत सीलीबाड़ी एवं पियलसोला पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा गोराईनाला मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष की मौजूदगी में सुजाता सिंह भैया ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया।
इस दौरान सुजाता सिंह ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके बीच समय बिताया। उन्होंने कहा कि सेवा और समाज के साथ आत्मीय जुड़ाव ही सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है। बच्चों के बीच जाकर उनके साथ खुशियां साझा करना तथा उनके पोषण एवं देखभाल से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सीलीबाड़ी एवं पियलसोला पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच समय बिताना उनके लिए केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि आत्मीयता और अपनत्व का भाव है। समाज के हर वर्ग तक पहुंचना, लोगों की समस्याओं को समझना और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना ही उनका संकल्प है। सेवा समाज को जोड़ने का मजबूत माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं चॉकलेट के वितरण से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।







