BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टेल्को पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा, चोरी की बाइकें बरामद


वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के आदेशानुसार दुर्गा पूजा एवं दीपावली के मद्देनजर संचालित विशेष जांच अभियान के तहत टेल्को थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विवादित किशोरों को निरुद्ध किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 03 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं 02 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर किशोरों को माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया गया।