BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दो गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: पीरटांड़ प्रखंड के कुमाहरलालो पंचायत अंतर्गत कबरिया बेड़ा और कठवारा रजवार टोला में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। कबरिया बेड़ा में दो माह से 100 केवीए तथा कठवारा रजवार टोला में एक माह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हो रही थी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भोला वर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल और मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बरनवाल के माध्यम से समस्या की जानकारी दी थी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य प्रबंधक से संपर्क कर दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए। ग्रामीणों के आग्रह पर विनय कुमार सिंह ने दोनों स्थानों पर नए ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद भी किया गया। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कुमाहरलालो पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ मोदी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, अरविंद बरनवाल, भोला वर्मा, सुभाष बरनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।