60 दिन से जारी धरने के बीच पहुंचीं जनप्रतिनिधि, गौतम सागर राणा से की मुलाकात
मांगों को लेकर अधिकारियों से बातचीत, समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
जमुआ :जमुआ प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब 60 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बीच जनप्रतिनिधि ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने धरने पर बैठे गौतम सागर राणा एवं उनके साथियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनप्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई एवं उचित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की जायज मांगों और समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहेगा। उन्होंने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से पहल की जाएगी।






