BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, सिहोडीह में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर 11 सिहोडीह स्थित केदार वर्मा के मार्केट कॉम्प्लेक्स में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शशि भूषण वर्मा, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. अरविंद कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप दांगी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, जिला मंत्री सुरेश मंडल, दीपक यादव, मध्य भाग मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास, गंगाधर दास एवं इनोद साव समेत कई लोग मौजूद रहे। निवर्तमान महापौर सुनील पासवान की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था एवं आयोजन की देखरेख में केदार वर्मा, शिबू राम, संतोष कुशवाहा, चुनमुन, सुभाष राम, वासुदेव राम सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जनसेवा से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।