BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दो वर्षों से फरार वारंटी हरि पंडित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


राँची एक्सप्रेस संवाददाता बेंगाबाद 

बेंगाबाद थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी हरि पंडित को गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बल मिला है। गिरफ्तार वारंटी हरि पंडित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर पंचायत अंतर्गत धरतीशरण गांव का रहने वाला बताया गया है। वह बेंगाबाद थाना कांड संख्या 35/2024 में मारपीट के मामले का प्राथमिकी अभियुक्त है। घटना के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। बताया जाता है कि मामले में न्यायालय द्वारा हरि पंडित के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर बेंगाबाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस ने न्यायालय के निर्देश के आलोक में उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने शनिवार को उसे गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।