BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विश्व फार्मेसी दिवस पर सलूजा गोल्ड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वास्थ्य संदेश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गिरिडीह में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम एमपीओवेरिंग फार्मासिस्टस फोर हेअल्थीर फ्यूचर्स ” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मासिस्ट की भूमिका, दवाओं के सुरक्षित एवं सही उपयोग तथा स्वस्थ भविष्य के निर्माण में फार्मेसी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। नाटक के माध्यम से फार्मेसी के महत्व, फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को प्रभावी एवं मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष की थीम सशक्त और ज्ञानवान फार्मासिस्ट की भूमिका को रेखांकित करती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समाज और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। वहीं कॉलेज के एचओडी ने विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।