पंकज यादव ने संभाला आसनसोल मंडल के सीनियर डीसीएम और जनसंपर्क अधिकारी का प्रभार
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) एवं जनसंपर्क अधिकारी (PRO) का पदभार पंकज यादव ने सोमवार को ग्रहण कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए परिचालन और प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल किया है। वर्तमान पदस्थापना से पहले वे पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे आसनसोल मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक (प्रभारी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अपने नए दायित्व में श्री यादव मंडल की वाणिज्यिक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसमें मीडिया के साथ बेहतर समन्वय, यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों, मंडल की उपलब्धियों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना शामिल है।
रेल अधिकारियों को उम्मीद है कि परिचालन और वाणिज्यिक प्रशासन के उनके लंबे अनुभव से मंडल की परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


.jpg)



