BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय चुनाव के लिए श्रीकांत बरनवाल की टीम को समर्थन की अपील


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय स्तर के आगामी चुनाव के संबंध में रविवार, 11‌ अक्टूबर को देवघर के एक होटल में न्यासी बंधुओं की एक वृहद बैठक संपन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकांत बरनवाल (वर्तमान अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बरनवाल समाज), लखन लाल बरनवाल (अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश बरनवाल सभा), इन्द्रजीत लाल बरनवाल (महामंत्री, झारखंड प्रदेश), रामू बरनवाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष, पश्चिम बंगाल), जयप्रकाश बरनवाल (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, महासभा), रोविन बरनवाल (प्रदेश युवा अध्यक्ष, झारखंड), महामंत्री पद के प्रत्याशी पंचानन्द बरनवाल (पूर्व महामंत्री, युवक संघ), संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश बरनवाल (पटना, सेवानिवृत्त सचिवालय पदाधिकारी), उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीरज बरनवाल, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शरद बरनवाल, सुधांशु शेखर बरनवाल, शिव अवतार बरनवाल, भीम प्रसाद बरनवाल (कोषाध्यक्ष, सेवा सदन देवघर), प्रभुदयाल बरनवाल (कार्यकारिणी सदस्य, पश्चिम बंगाल), पंकज बरनवाल (सचिव, युवक संघ), पंकज बरनवाल (गब्लू), राजेश बरनवाल (समाजसेवी) सहित बड़ी संख्या में देवघर के सम्मानित बरनवाल बंधु एवं न्यासी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने सभी न्यासी बंधुओं से अपील की कि चुनाव में भाग ले रहे श्रीकांत बरनवाल और उनकी पूरी टीम को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद स्वरूप मत देकर एक नई राष्ट्रीय महासभा के गठन में सहयोग करें।

इन्द्रजीत लाल बरनवाल ने समाज को सशक्त और संगठित करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकांत बरनवाल ने कहा कि यदि उनकी टीम को सफलता प्राप्त होती है तो समाज में जागरूकता लाने के लिए सामाजिक हित में कई कार्य किए जाएंगे। जिसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी, वैश्य समाज में मजबूत भागीदारी, पूर्ण पारदर्शिता के साथ आर्थिक रूप से कमजोर बरनवाल परिवारों को चिकित्सा, शिक्षा एवं वैवाहिक समस्याओं को दूर करने का सार्थक प्रयास शामिल है।

उन्होंने बताया कि आज के सबसे ज्वलंत विषय वैवाहिक संबंधों में आ रही समस्याओं हेतु एक टीम का गठन कर वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन, तपस्विनी जनक दुलारी को एक तीर्थस्थल के रूप में तथा बरनवाल समाज की जन्मस्थली बरन नगर को 'बरन तीर्थ' के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही समाज के महत्वपूर्ण कार्य जैसे - बरनवाल समाज के मुख पत्र राष्ट्रीय पत्रिका 'बरनवाल चंद्रिका' का पुनः प्रकाशन, चंद्रिका न्यास के पुराने सदस्यों को रजिस्टर्ड कराने, राष्ट्रीय महासभा के संविधान में संशोधन और महासभा के अंतर्गत आने वाले समस्त सेवा सदनों का पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक को पंचानंद बरनवाल, शरद बरनवाल, प्रेम प्रकाश बरनवाल सहित देवघर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया।