देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 06 साइबर अपराधी गिरफ्तार
• 09 मोबाइल और 10 सिम बरामद
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : पुलिस अधीक्षक (एसपी) 'प्रवीण पुष्कर' (भा०पु०से०) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना मिली थी।
इसी सूचना के आलोक में की गई छापामारी के दौरान 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:-
1. मो० सलाउद्दीन अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता आजाद आलम सा० कपसा थाना सारठ,
2. राजाबाबू उम्र करीब 21 वर्ष पिता मुन्ना मियां सा० छालापाथर थाना पालाजोरी,
3. चन्दन दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता बिशु दास सा० खरवा जोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ),
4. राजनन्दन दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता छोटी महरा सा० खरवाजोरी थाना पथरड्डा ओपी (सारठ),
5. आशीष दास उम्र 18 वर्ष पिता संजय दास सा० बुडीबगीचा थाना मधुपुर,
6. मनोज दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता महेश महरा सा० पाथरौल थाना पाथरौल, सभी जिला देवघर है।
इनके अपराध की शैली इस प्रकार है:-
1. फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर ठगी करना।
2. Apk File (PM Kishan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks app के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
पुलिस के अनुसार मौके पर से 09 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
तकनीकी जांच में पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल नम्बर एवं IMEI नम्बरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज पाई गई है।
छापामारी दल में पु०नि० अजय कुमार, साइबर थाना देवघर, पु०अ०नि० दीपक कुमार साह, सारठ थाना प्रभारी व सारठ थाना की टीम, स०अ०नि० शिवचरण होनहागा, पालाजोरी थाना एवं पालाजोरी थाना की टीम शामिल थी।







