BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट समाधान का निर्देश


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय में अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिलास्तर के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे, ताकि लोगों की समस्याओं का 'ऑन द स्पॉट' समाधान किया जा सके। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, अंचल कार्यालय और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले अपर समाहर्ता के समक्ष रखे।

अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आई सभी शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन शिकायत के रूप में आए। अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन करें। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि (Compliance Report) उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।